Share

हैलो बीकानेर।  राजस्थान कानूनगो संघ के भू-अभिलेख निरिक्षको की समस्याओ को लेकर राजस्थान कानूनगो संघ के जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने जल संसादन मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ.राम प्रताप से शनिवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में मिलकर पांच सूत्री मांग का ज्ञापन देकर कहा की 09 जून 2017 को पटवारीयो से भू-अभिलेख निरीक्षक पद पर 18  पदौनाति की गयी थी चार माह बीतने के बाद भी नवसर्जित पद पर नियुक्त भू अभिलेख निरिक्षको को नियुक्ति नही दी जा रही है।ना ही पे-ग्रेड दिया जा रहा है।
भू-अभिलेख निरीक्षक से पटवारीयो का कार्य करवाया जा रहा है।जो की निबंधक राजस्व मंडल अजमेर के निर्देश दिनाक 17-मई-2017 के  द्वारा सभी विभागीय अध्यक्षों एवं जिला कलेक्टर को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे की भू-अभिलेख निरिक्षको से पटवारीयो का कार्य नही करवाया जाये।
भू-अभिलेख निरिक्षको को वर्ष 2012-13 से 2016-17 तक अंतिम वरिष्ठता सूचि जारी करवाने के साथ साथ भू-अभिलेख निरिक्षको का अस्थायी से स्थायी करण की कार्यवाही भी दस महीने से ठन्डे बस्ते में पड़ी है।
भू-अभिलेख निरिक्षक से नायाब तहसीलदार पद पर पदौनाति वर्ष 2014-15 से 2017-18 तक करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा की राजस्व एवं उपनिवेशन  सहित प्रदेश में 400 नायाब तहसीलदार के पद रिक्त चल रहे है।जिससे राजस्व और उपनिवेशन तहसीलो के किसानो के सम्बंधित समस्याओ का निस्तारण नही हो पा रहा है।इससे रोज मरा का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
वर्तमान में अठारह भू-अभिलेख निरिक्षको से दो-दो अतरिक्त पटवारी का कार्य करवाया जा रहा है।25 भू-अभिलेख निरीक्षको के पद रिक्त है।पद रिक्त होने से भू अभिलेख निरिक्षको का कार्य प्रभावित हो रहा है।
शर्मा ने मंत्री से अपनी पांच सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत करते हुए कहा की कानूनगो संघ के द्वारा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल में समस्या दर्ज करवाने के बावजूद भी अधिकारी स्तर पर कोई सुनवाई नही हो रही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page