Share

हैलो बीकानेर,अविनाश जगमोहन आचार्य,नोहर। श्री पुष्टिकर समिति नोहर की साधारण सभा की बैठक बजरंगलाल पुरोहित व दुर्गेश जोशी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इस मौके संस्था के उपाध्यक्ष प्रदीप पुरोहित ने चुनाव प्रक्रिया भावी योजना पर प्रकाश डाला। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व पार्षद मदनलाल जोशी को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष मदनलाल जोशी ने अपनी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, रमेश जोशी, मंत्री राजकुमार पुरोहित, उप मंत्री कैलाश जोशी, मालचंद व्यास, कोषाध्यक्ष जोन जोशी, प्रचार मंत्री आशीष पुरोहित, आय-व्यय निरीक्षक अशोक जोशी, भंडारपाल दयाल पुरोहित के अलावा अनेक कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनीत किया। इसके अलावा परामर्श मंडल में रामरतन जोशी, दुर्गेश जोशी, बजरंग पुरोहित, भीखमचंद पुरोहित, जगदीश जोशी, महावीर प्रसाद जोशी, प्रदीप पुरोहित, चोरूलाल पुरोहित भीखमचंद जोशी को मनोनीत किया। इस मौके पर करीब दो लाख रुपए संग्रह किए गए। बैठक में बंशीधर जोशी, कृष्ण छंगाणी, प्रेम पुरोहित सहित समाज के गणमान्य जन मौजूद थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page