मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए महानरेगा कार्मिको ने माँ त्रिपुरा सुन्दरी से की प्रार्थना

मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए महानरेगा कार्मिको ने माँ त्रिपुरा सुन्दरी से की प्रार्थना

Share

मनरेगा कार्मिकों का धरना 46 वें दिन भी जारी

बीकानेर। आज दिनांक 14.06.2018 को महात्मागांधी नरेगा कार्मिक संघ तथा सरपंच संघ के सयुक्त तत्वाधान में कर्मचारी मैदान पर सर्वोच्च न्यायलय के निर्णय की पालना के लिए बैठे हडताल पर कार्मिकों ने धरना स्थल प्रशासन द्वारा दमनकारी नीति से संविदा कर्मियों के अनुबंध समाप्त कारवाई के विरोध मे माननीय मुख्यमंत्री की ईष्ट माँ त्रिपुरा सुन्दरी की पूजा-आराधना की। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर एलडीसी व अधीनस्थ सेवा भर्ती 2013 की चालू करवाने के लिए के लिए माननीय मुख्यमंत्री के सद्बुद्धि हेतु महानरेगा कार्मिको ने माँ त्रिपुरा सुन्दरी से प्रार्थना की।

आज धरना स्थल पर महात्मा गांधी नरेगा संघ के गोपाल जोशी, प्रशान्त, विनोद लालवानी,   नारायण किराडू, तुलसीदास बोहरा, त्रिलोक चन्द, मुकुन्द पुरोहित, मुकेश व्यास,मदन लाल सियाग, सोहनलाल हटीला, पेमाराम, गणेशाराम सारण, हवासिंह, सुनील रामावत, राखी पारीक, संगीता सैन, धर्मवीर सिंह, मनीष आचार्य, रूपेश ओझा, कृष्ण मोहन रंगा  आदि उपस्थित हुए नरेगा कार्मिक संघ जिला अध्यक्ष श्री मुकेश व्यास ने बताया की सरकार की दमनकारी नितियों से मनरेगा संघ का कार्मिक नही घबरायेगा। सुमित नेहरा ने बताया की आन्दोलन तीव्र होगा। प्रशासन ने जिन कार्मिको को अनुबंध समाप्त किया है संघ उनके साथ हर लडाई में तैयार है चाहे वो न्यायिक प्रक्रिया ही क्यों न हो।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page