Share

02 सितंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

1573 – अकबर ने गुजरात फ़तह किया।

1666 – लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयी। 1775 – पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया।

1926 – इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ। 1930 – ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।

1945- जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

1945- हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।

1946- पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अविभाजित भारत की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

1956- हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत।

1962- सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।

1969- अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिड टैलर मशीन (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।

1970 – कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन।

1990- काला सागर में सोवियत संघ के यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की मौत।

1998 – डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सर मंडेला द्वारा उद्घाटन।

1996 – मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए।

1992 – अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए। 1999 – भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं। 2000 – मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।

2001 – विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।

2007 – अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।

2009 – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता वाई.एस.राजशेखर रेड्डी का निधन।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page