Share
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलेट की बीकानेर यात्रा के दौरान शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व मंे सोमवार को राजस्थान राज्य एल.एच.वी./ए.एन.एम. एसोशियेशन की प्रदेशाध्यक्ष साजीदा बानों ने 21 सूत्राी मांग का ज्ञापन सौंपा।
पायलट को कोठारी अस्पताल के पास ज्ञापन देते हुए श्रीमती गौड़ ने कहा कि संगठन की मांगों पर राज्य सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। कार्मिकों का राज्य सरकार शोषण कर रहीें है। राजस्थान राज्य एल.एच.वी./ए.एन.एम. एसोशियेशन की अध्यक्ष बानों ने ज्ञापन में बताया कि छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों को दूर कर, सातवां वेतनमान 1 जनवरी 2016 से लागू किया जाए। राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर कार्यरत समस्त एनआरएच संविदा ए.एन.एम. को नियमित करने तथा नियमित नर्सेज भर्ती 2013 के विज्ञप्ति पदों के तहत वंचित रहे अभ्यार्थियों के आयु सीमा में छूट देते हुए दूसरी लिस्ट जारी करने,नियुक्ति दिलाने की मांग रखी। साथ ही  वर्तमान में उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर लागू वायोमेट्रिक उपस्थिति वापिस ली जाए,ए.एन.एम. व एल.एच.वी. के 2042 पदों को पुनःसृजित करने,ए.एन.एम. प्रशिक्षणार्थियों को न्यूनतम 3 हजार रूपये स्थाई फण्ड दिया जाए।  पंचायती राज की ए.एन.एम.को पंचायत राज के शोषण से बचाने के लिए उन्होंने इस विभाग से मुक्त करवाने,प्रदेश की चिकित्सा संस्थानों में मूलभूत सुविधाएं सुलभ करवाने,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता का पदनाम नर्स ग्रेड तृतीय करवाने तथा ए.एन.एम.का ग्रेड पे रूपये 2800 से 3600 व एल.एच.वी. का ग्रेड पे 3600 से 4200 करवाने सहित 21 मांगों का ज्ञापन दिया।
———————————————————————————————
सचिन पायलेट का गोगागेट पर स्वागत
बीकानेर।  शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में सोमवार को गोगागेट सर्किल पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलेट को गुलदस्ता भेंट कर और पुष्पहार पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान श्रीमती गौड़ ने प्रदेश अध्यक्ष पायलेट को बीकानेर में महिला कांग्रेस द्वारा गत् चार वर्षों मंे जन समस्याओं का निराकरण करवाने के लिए किए गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने शक्ति प्रोजेक्ट मंे बूथ व वार्ड स्तर पर आम जनता को कांग्रेस मंे जोड़ने पर चर्चा भी की।
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज का रानी बाजार में महिला कांग्रेस द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीकानेर प्रभारी सरोज सरगरा,प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष सरस्वती लेघा,शहर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनभरी,पूर्व पार्षद रसीदा बानो, महिला कांग्रेस पश्चिम बी की ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज शेख,सपना तिवाड़ी,विमला फोगा,शबनम बानो,सरोज,परवीन शहनाज,सुषमा  सहित महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page