Share

बीकानेर (हैलो बीकानेर न्यूज़)। बीकानेर के कोलायत विधानसभा छेत्र से लगातार 2 बार कांग्रेस से विजय हुवे भंवर सिंह भाटी को इस बार कांग्रेस सरकार में राज्य मंत्री बनाया है। भाटी को राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग, सिंचित क्षेत्र विकास राज्य मंत्री बनने के बाद भंवर सिंह भाटी पहली बार बीकानेर आ रहे हैं।

राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी 31/12/2018 को सुबह 07ः15 बजे जयपुर से सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर 02ः00 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। रास्ते में सीकर, लक्ष्मणगढ, फतेहपुर, रतनगढ़, श्रीडूंगरगढ, झझेंऊ, सेरूणा, नोरंगदेसर, रायसर, बीकानेर बाईपास, हल्दीराम प्याऊ, पंचायत समीति बीकानेर, म्यूजियम सर्किल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया जायेगा।

इसके बाद सर्किट हाऊस में कार्यकर्ताओं से मूलाकात करेंगे तथा 03ः00 बजे सर्किट हाऊस से प्रेस कान्फ्रेंस कार्यक्रम रखा गया है। शाम 05ः00 बजे पलाना होते हुए देशनोक पहुंचकर करणी माताजी के दर्शन करेंगे तथा शाम 06ः00 बजे देशनोक में धन्यवाद सभा को सम्बोधित करेंगे।

दिनांक 1 जनवरी 2019 को सुबह 09ः00 बजे से नाल, खारी फांटा, चानी फांटा, टेचरी फांटा होते हुए कोलायत में 12ः15 बजे धन्यवाद एवं आभार सभा में सम्बोधित करेंगे। इसके बाद झझू दोपहर 02ः00 बजे व 03ः15 बजे पेतृक ग्राम हदां में स्वागत कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

https://hellobikaner.in/cabinet-minister-of-rajasthan-government-dr-b-d-kalla-will-come-tomorrow-bikaner-will-be-a-grand-reception/

https://hellobikaner.in/former-chairman-mahaveer-ranka-asked-two-questions-dr-bd-kalla-ranka-said/

About The Author

Share

You cannot copy content of this page