sumit godara mla

sumit godara mla

Share

बीकानेर hellobikaner आज विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कतरियासर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग उठाई गई विधायक सुमित गोदारा ने कहा कि कतरियासर में गुरु महाराज जसनाथ जी वह मां  कालदे का मंदिर है जो विश्व प्रसिद्ध है तथा पहले वहां पर दो दिन तक ऊंट उत्सव का आयोजन होता था जो पर्यटन स्थल के रूप में विश्व पटल पर छाप छोड़ता था।

क्षेत्रीय विधायक गोदारा ने कहा की कतरियासर में जब मंदिर के कार्य की शुरुआत हुई तब वहां तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आए थे तथा कार्य पूर्ण होने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आए।

गोदारा ने कहा कि कतरियासर केवल धार्मिक स्थल तो है ही पर यहां पर जो ऊंट उत्सव होता था वह पर्यटन में विश्व स्थल पर प्रसिद्ध है और 1995 से लगातार यहां ऊंट उत्सव का आयोजन होता था 2007 में इसे बंद कर दिया गया।

बीकानेर : रात्रि चैपाल में अनुपस्थित रहे अधिकारी, जिला कलक्टर ने थमाया नोटिस

विधायक गोदारा ने पूछा की क्या सरकार इसे पर्यटन स्थल घोषित करने का विचार रखती है यदि हां तो कब तक। इस पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग में पर्यटकों के आवागमन से ही वह स्थल पर्यटन स्थल बन जाता है और विधायक इस पर मुझे सुझाव देवें तो वह पर्यटन स्थल बन सकता है। इसको पुनःपर्यटन के रूप में विकसित किया जाए जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा व क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page