Share

 

बीकानेर (हैलो बीकानेर)। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान जयपुर में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी से मुलाकात की तथा शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

विधायक सिद्धि कुमारी ने सूरसागर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने तथा यहां बोटिंग शुरू करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जूनागढ़ एवं सूरसागर के आस-पास प्रतिदिन बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं। इस कारण सूरसागर को माॅडल के रूप में विकसित किया जाए। नगर विकास न्यास द्वारा यहां करवाए जा रहे कार्यों की सराहना की। विधायक ने शहरी क्षेत्र की एक सड़क को पर्यटन विकास की दृष्टि से ‘कोबल स्ट्रीट’ के रूप में विकसित करने की मांग की। रामपुरा बस्ती में सीवरेज कार्य शीघ्र पूरा करने के संबंध में चर्चा की तथा कहा कि इससे बरसाती दिनों में जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।

विधायक ने बताया कि शिववैली क्षेत्र में नगर निगम द्वारा डम्पिंग यार्ड के आसपास का क्षेत्र रिहायशी है। जहां बड़ी संख्या में आमजन रहते हैं। ऐसे मंे ‘वेस्ट मैनेंजमेंट’ के लिए वैकल्पिक स्थान के चयन के लिए नगर निगम के माध्यम से कार्रवाई का आग्रह किया। उन्होंने शहर की लगभग 140 काॅलोनियों में पेयजल सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाआंे के संबंध में चर्चा की। हाउसिंग बोर्ड की काॅलोनियों को नगर निगम को हैंड आॅवर करवाने का आग्रह किया। उन्हांेने शिवबाड़ी, गंगाशहर, तिलक नगर, चैधरी काॅलोनी, खतुरिया काॅलोनी में सीवरेज कार्य के संबंध मंे चर्चा भी की। नगरीय विकास मंत्री ने इन सभी मुद््दों के संबंध में महापौर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष से दूरभाष पर वार्ता की तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

विधायक ने नगर निगम क्षेत्र मंेे शहरी गौरव पथ के लिए अब तक स्थान चिन्हित नहीं किए जाने के संबंध में भी चर्चा की तथा कहा कि जिले में सिर्फ नगर निगम क्षेत्र में गौरव पथ बनाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाने क निर्देश दिए जाएं। उन्होंने बीकानेर नगरीय क्षेत्र में जनसंख्या के अनुसार सफाई कर्मियों की भर्ती करवाने तथा अधिक से अधिक संसाधन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया, जिससे शहर में स्वच्छता के क्षेत्र में और अधिक बेहतर कार्य हो सके। उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई के संबंध में चर्चा की तथा मोबाइल वैन की संख्या बढ़ाने की मांग की। विधायक ने बताया कि मंत्री ने आगामी दिनों में शहर में अनेक विकास कार्य करवाने का भरोसा दिलाया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page