Share

हैलो बीकानेर,। बीकानेर के देवीसिंह भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया के अनुसार पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व राष्ट्र के वरिष्ठ नेतृत्व से मुूलाकात कर आज सुबह जयपुर सीएमओ में प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बीकानेर संभाग की समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा। भाटी ने मुख्यमंत्री को पालाना में किसा007नों की अवाप्त भूमि उन्हें वापस देने हेतु व हथियार लाईसेंस देने में सरलीकरण हेतु तथा जिले में बिगड़ती विद्युत व्यवस्था सुधरवाने हेतु कहा। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरन्त अधिकारियों को निर्देशित कर पलाना में अवाप्त भूमि के बदले भूमि दिलवाने व सभी जिलों के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को हथियार लाईसेंस देने में सरलीकरण करने हेतु तािा बिजली संबंधित परेशानियां दूर करने के लिए निर्देश दिये। मुख्यमंत्री व भाटी के बीच चली लम्बी मंत्रणा में सभाग स्तर की समस्याओं व उनके निराकरण के लिए भी चर्चा हुई। हैलो बीकानेर को प्राप्त पे्रस नोट के अनुसार पूर्व मंत्री भाटी आज (सोमवार) को दोपहर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकार कर दिल्ली में हुई भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा से अवगत करवाया और प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अपने विचारों से अवगत करवाया।

ye betiyaan

उल्लेखनीय है कि भाटी 27 मई को दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से राज्य संगठन के बार में चर्चा की थी। प्रदेशाध्यक्ष परनामी से भाटी ने बीकानेर संभाग में आगामी चुनावों के लिए रीति-नीति तय कर तथा केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर आम नागरिक को इसका लाभ मिले। इस दिशा में जिला इकाईयों को कार्य करने के लिए कहा। बांठिया के अनुसार भाटी मंगलवार सुबह जयपुर से बीकानेर पहुंचेगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page