Earth viewing from space at night to Europe continent.

Share

इन दिनों दुनिया के 64 अलग-अलग जहगों पर सुनी गए तेज, लेकिन रहस्यमयी धमाकों ने लोगों से लेकर अंतरिक्ष एजेंसियों को अचंभे में डाल रखा है। इन सभी जगहों पर हुए धमाकों के बारे में दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी नासा  को भी जानकारी नहीं है और वो खुद हैरान है।

आपको बता दें कि हाल ही में बीते सोमवार को अमेरिका के अलाबाम्बा इलाके में लोगों ने एक जोरदार धमाका सुना। पुलिस ने बाताया कि रात करीब 9 बजे यह धमाका इतना तेज था कि इसके आस-पास के कई घर हिल गए। हालांकि पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि धमाके जैसी यह आवाज किस कारण हुई है।

बर्मिंघम अलाबाम्बा राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि यह आवाज किसी विमान या उल्का पिंड गिरने की हो सकती है। विभाग ने ट्वीट कर कहा- ‘तेज आवाज सुनी गई। हमें रडार या उपग्रह पर कहीं किसी बड़ी आग या धुएं के संकेत नहीं मिले हैं। USGS पर भी भूकंप के संकेत नहीं मिले हैं।’

लंबे समय से सुनाई दे रही हैं रहस्यमयी आवाजें
बता दें कि यह पहला ऐसा मौका नहीं है जब इस इलाके में ये धमाका सुनाई दिया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को भी अमेरिका के इस इलाके में ऐसी ही आवाज सुनाई दी थी जिसके बाद लोग परेशान हो गए थे। कुछ लोगों का कहना था कि वह FA18 Hornet विमान के उड़ने की आवाज है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई।

इसके दो हफ्ते बाद दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में भी इसी तरह की रहस्यमयी आवाजें सुनाई पड़ी थीं। उसी समय इस इलाके में उल्का पिंड भी देखा गया था।

नासा के पास भी नहीं इस रहस्यमयी आवाज का जवाब 
पिछले एक साल में पृथ्वी की 64 अलग-अलग जगहों से आने वाली इन आवाजों का स्पष्ट वजह सामने नहीं आने से खुद नासा भी हैरानी में है। नासा के बिल कुक ने कहा कि इस तरह की आवाजों के कारण का पता नहीं चल पाया है। हालांकि उनका कहना है कि वैज्ञानिक इसके स्रोत के बारे में नए डेटा को लेकर लगातार अपनी खोज जारी रखे हुए हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page