Share

नई दिल्ली (मदन मोहन आचार्य)l अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद का राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया गया सम्मेलन में परषिद के मुख्य संस्थापक संरक्षक जुगल किशोर तिवारी ने संगठन के बारे में विचार विमर्श किया l

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पवन जोशी ने कहा कि हम प्रदेश के सभी सदस्य उनका ह्रदय से स्वागत करते है कि अपना अमूल्य समय व्यस्त कार्यक्रम में हमे दिया सम्मेलन में देश के सभी प्रदेशो से आये हुए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमे उत्तरप्रदेश, पश्चिमबंगाल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश ,छत्तीसगढ़, कर्नाटक, के साथ राजस्थान प्रदेश कार्यकरिणी और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी बड़े उत्साह के साथ सम्मेललन मे भाग लियाl

हमारे राष्ट्रीय संयोजक घेवरचंद सारस्वत के साथ प्रदेश संयोजक रमेशजी पुरोहित अंबरवाला बीकानेर नरेंद्र जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा प्रदेश महासचिव आकाश गौड़ प्रदेश संगठन मंत्री हेमंत किराडू श्रमिक नेता बीकानेर प्रदेश उपाध्यक्ष सुधा आचार्य, बीकानेर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अनुराधा पारीक जिला अध्यक्ष बीकानेर महिला प्रकोष्ठ और प्रदेश कार्यकारिणी एवम जिला कार्यकारिणी के सभी माननीय सदस्यों ने सम्मिलित होकर सम्मेलन को सफल बनाने में जो योगदान दिया वह सराहनीय है आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएंl

About The Author

Share

You cannot copy content of this page