Share

बीकानेर। भाजपा नेता और नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई को देहात का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बिश्नोई के मनोनयन पर भाजयुमो युवा संसद के राष्ट्रीय सह प्रभारी सुरेन्द्र सिंह शेखावत, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार भाटी, आईटी सेल पूर्व जिलाध्यक्ष डूंगरसिंह तेहनदेसर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, कुम्भाराम सिद्ध, पुराराम ढाका, विक्रमसिंह नापासर सहित देहात भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की है।

भाजपा नेता डूंगरसिंह तेहनदेसर ने कहा कि बिहारी लाल जैसे ग्रास रूट के कार्यकर्ता की नियुक्ति से स्पष्ट हो गया है कि पार्टी में युवा लोगों को मौका दिया जा रहा है और यह युवा वर्ग हेतु अच्छा संदेश है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page