Share

टोक्यो।  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हाल के कड़े प्रतिबंधों पर अाग बबूला हुए उत्तर कोरिया ने आज धमकी दी कि वह जापान को ‘डूबो’ देगा आैर अमेरिका को जला कर खाक कर देगा।
अल-जजीरा टेलीविजन के अनुसार उत्तर कोरिया ने साेमवार को सुरक्षा परिषद के उस पर लगाये गये नये प्रतिबंधों का कड़ा विरोध करते हुए कहा,“ हमारे देश पर प्रतिबंध लगाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अमेरिका को पीट-पीट कर मार देना चाहिए।” विश्व के दूसरे देशों के साथ संबंधों को देखने वाली ‘काेरिया प्रशांत एशियाई शांति समिति’ ने यह भी कहा कि जापान भी अमेरिका की हां में हां मिला रहा है और उसके इशारों पर नाच रहा है।
काेरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा,“ परमाणु हमला करके जापान के द्वीपसमूहों में से चार को समुद्र में डूबो दिया जाना चाहिए। हमारे नजदीक जापान के बने रहने की कोई अावश्यकता नहीं है।”
जापान ने उत्तर कोरिया के इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद ही भड़काऊ है। मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा,“यह बयान क्षेत्र में पहले से व्याप्त तनाव को और बढ़ाने वाला है। इस तरह के बयान को बिलकुल स्वीकार नहीं किया जा सकता।”
उत्तर कोरिया द्वारा तीन सितम्बर को किये जाने वाले छठे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण के बाद क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है।
सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्यों ने सर्वसम्मति से उत्तर कोरिया के खिलाफ नये प्रतिबंधों के प्रस्ताव को पारित किया था जिसके तहत उस पर कपड़ों के निर्यात और तेल के आयात पर रोक लगाये जाने के अलावा उसके साथ विदेशी कंपनियों द्वारा किये जाने वाले व्यावसायिक समझौतों को अवैध करार दिया गया है।
सयुंक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा था नये प्रतिबंधों से उत्तर कोरिया को सालाना 1.3 अरब डॉलर राजस्व का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका समस्या का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है लेकिन उत्तर कोरिया ने अपने कदम पीछे करने के कोई संकेत नहीं दिये हैं। अगर वह अपना परमाणु कार्यक्रम रोक देता है तो प्रतिबंधों काे हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा,“ अगर वह यह साबित करता है कि वह शांति में रह सकता है तो विश्व भी उसके साथ शांति से रह सकता है।” 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page