Share

हैलो बीकानेर, रामसहाय हर्ष,। वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा मेरा गांव-मेरा गौरव योजना में 31 मई को नालबड़ी गांव के अटल सेवा केन्द्र पर एक दिवसीय पशुपालक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। राजुवास के जैविक पशुधन उत्पाद तकनीक केन्द्र के प्रमुख अन्वेषक डॉ. राजकुमार बैरवाल ने बताया कि गोद लिए इस गांव में “जैविक पशुधन उत्पादन व तकनीक“ विषय पर 56 पशुपालकों को प्रशिक्षित किया गया। डॉ. बेरवाल ने जैविक पशुधन तकनीक की जानकारी दी व जैविक दूध एवं इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि और उप सरपंच भी मौजूद थे। विषय विशेषज्ञ डॉ. विजय बिश्नोई, डॉ. सुनीता पारीक, डॉ. संदीप धौलपुरिया व डॉ. अनिल बिश्नोई ने विभिन्न विषयों पर जानकारियां दी तथा सभी उपस्थित पशुपालकों को जैविक पशुपालन के पेम्फलेट व पोस्टरों का वितरण भी किया गया। फोटो: राजेश छंगाणी

About The Author

Share

You cannot copy content of this page