ashok gehlot 01

ashok gehlot 01

Share

राजस्थान। राजस्थान पंचायती राज LDC भर्ती 2013 में अभी तक 10029 पदों की सूची जारी करनी अभी तक बाकी है राजस्थान सरकार के आदेश के अनुसार इस भर्ती को लोकसभा चुनाव की वजह से रोक दिया था। लेकिन लोकसभा चुनाव तो हो गए और अभी तक इस भर्ती को पूरा नहीं किया गया है। राजस्थान के दस हजार से अधिक युवा करीब छह साल से नियुक्ति मिलने को लेकर इंतजार कर रहे थे।

हम आपको बता दे की अशोक गहलोत सरकार के समय 2013 में कनिष्ठ लिपिकों की सीधी भर्ती के लिए 19 हजार 275 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस भर्ती में से चयन के बाद वर्ष 2013 में ही 7,755 अभ्यर्थियों ने कार्यग्रहण कर लिया था। लेकिन भाजपा सरकार में इस भर्ती पर कोई काम नहीं हुआ और वापस जब कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार आई है तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायतीराज विभाग के माध्यम से वर्ष 2013 में कनिष्ठ लिपिकों की सीधी भर्ती के शेष रहे 10 हजार 29 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को जारी रखने का निर्णय किया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page