Share

चूरू,जितेश सोनी। राजेन्द्र सिंह राठौड ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा पंचायती राज कर्मचारियों के बकाया एरियर के लिए 120 करोड रूपये जारी करने के उपलक्ष मे पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन जिला शाखा चूरू एंव ब्लाॅक शाखा चूरू द्वारा उनके निवास स्थान पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के संरक्षक विजेन्द्र ंिसह पूनियां, जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह सारण, ब्लाॅक अध्यक्ष फूल ंिसह शेखावत, किशन सिंह राठौड, पवन कुमार शर्मा, अशोक कुमार गोस्वामी, रिडमल राहड, किशनाराम आवला, चन्द्रभान पूनिया, सुमित सिहाग, अनिल कुमार राव, अनन्त कुमार शर्मा, बबीता लाम्बा, मंजू कुमारी जाट, कविता, बिमला प्रजापत, जगदीश ढाका, कमल शर्मा, श्रीनिवास धायल, सत्यप्रकाश मीणा, किशनाराम इत्यादि मंत्रालयिक कर्मचारीयों सहित जिला/ब्लाॅक शाखा के अधिकांशतः कर्मचारियों ने पंचायत राज मंत्री के प्रयासों को सकारात्मक बताया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। राठौड ने कर्मचारियांे को भविष्य में भी समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन दिया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page