Share

हैलो बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विश्नोई धर्मशाला बीकानेर में  जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत एवं शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत की सयुक्त अध्यक्षता में आज दिनांक 29.07.2017 को प्रातः11ः00 बजे मीटिंग आयोजित हुई। मीटींग का आगाज मंच संचालक मार्शल प्रहलादसिंह,ने वन्देमातरम राष्ट्र गायन  से तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.प.जवाहरलाल नेहरू, स्व इन्द्रा गांधी, स्व राजीव गांधी के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलन से किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश लेकर आये राष्ट्रीय सचिव एवं सहप्रभारी काजी मो. निजामुदीन, ने  बीकानेर जिला मित्र-संयोजक संयम लोढ़ा (देहात), गोपालसिंह शेखावत(शहर) तथा  बीकानेर देहात व शहर विधानसभा मित्र-संयोजक श्रवण  तंवर (नोखा) हरजिन्द्रसिंह बराड (लूनकरणसर), भगवानसाय सैनी (खाजूवाला), महेश शर्मा (बीेकानेर पश्चिम), मुकेश भाकर (बीेकानेर पूर्व) आदि सहित सभी उपस्थित पदाधिकारीगण, को निर्देश्ति करते हुए कहा कि पार्टी के विभिन्न संगठनोें, की सूची, पदाधिकारियों में कार्य विभाजन, सभी  स्तरो पर कार्यालय का सूचारू सचंालन सोशल मिडिया पर भागीदारी बढाना, जिलास्तरीय वक्ता तैयार करना, अग्रिम संगठनों व विभागीय प्रकोष्ठांे के कार्य की समीक्षा, सम्मेलनों की तैयारी, सामुदायक नेताओं कि सूची तैयार, करना , जिलास्तरीय व्यापार मण्डलों, मुख्य व्यापारिक संगठनों, एन.जी.ओ. का विवरण तैयार, करना, प्रशिक्षण शिविर, कार्यशाला, सम्मेलन आदि का आयोजन करना तथा साथ ही  क्रांति दिवस, स्वंत्रता दिवस, संगठन दिवस, इत्यादि पर कार्य योजना तैयार करना, तथा पार्टी द्वारा धोषित 26 सुत्रिय कार्यक्रम को सूनिष्चित करने इत्यादि विषय पर उदबोधन दिया। इस अवसर पर मंच संचालक मार्शल प्रहलादसिंह,ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधान सभा रामेश्वर  डूुडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बी.डी.कल्ला, जिला मित्र संयोजक(देहात) संयम लोढा, (शहर) गोपालसिंह शेखावत ने भी पार्टी संगठन चुनाव प्रक्रिया के विषय में बताया।  मीटींग का समापन राष्ट्र गीत जन गण मन गायन से किया तत्पश्चात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व.प्रो.अशोक आचार्य के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रृदांजली अर्पित की गई। मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर कोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी, जिला प्रमुख सुशीला  सिंवर प्रदेश महासचिव मंगलाराम गोदारा, मुनि देवी प्रधान प.स.पांचू,  पुर्व मंत्री विरेन्द्र बेनीवाल,  पुर्व प्रत्याशी गोविन्दराम, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,  प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अकरम सम्मा,  पुरखाराम जी गेधर,  जगदीश शर्मा, तुलछीराम गोदारा, सुरेन्द्र सिंह कस्वां, तेजाराम धतरवाल, राययिसंह गोदारा, अब्दूल मुस्तफा(गाणूखा), ब्लॉक अध्यक्ष पदमसिंह सोढा,  ओमप्रकाश शर्मा,  केशरीचन्द भूरा, किसनाराम गोदारा,  अर्जूनराम कुंकणा,  याकूब जोईया,  हसनअली गोरी राजकुमार किराडू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

फोटो : राजेश छंगाणी

About The Author

Share

You cannot copy content of this page