Share
हैलो बीकानेर,। भारत विकास परिषद की मीरां शाखा की ओर से संगठन के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को वृद्धजन भ्रमण पथ पर 500 से अधिक विभिन्न तरह के पौधों व पेड़ों का रोपण किया, संगोष्ठी की तथा बीकानेर ग्रीन बीकाणा बनाने का संकल्प लिया। पौध रोपण व संगोष्ठी में डूंगर कॉलेज व एम.एस.कॉलेज की एम.सी. बॉटनी की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।
भारत विकास परिषद की मीरां शाखा अध्यक्ष शशि चुग के नेतृत्च में लगाएं गए पौधों को दिल्ली से मंगवाया गया। उन्होंने बताया कि दस हजार क्लोराहैज, 100 से अधिक प्लस टोनिया, बोटल पाम, फोनिक्स पाम, वांषिग टोनिया पाम, बिस्मारकिया पाम, आम व जामून आदि के करीब एक से दस फीट ऊंचे पौधे व पेड़ों का रोपण किया गया। गुरु पूर्णिमा पर पेड़ों को सर्वाधिक आक्सीजन के माध्यम से जीवन दान देने के कारण उनकी वंदना की गई तथा संगोष्ठी में वक्ताओं ने ग्रीन बीकाणा का संकल्प दिया गया।
उन्होंने बताया कि वृद्धजन भ्रमण पथ पर अब तक हैज सहित बड़ी संख्या में विभिन्न तरह के हजारों पौधों व पेड़ों को लगाया गया है। वृद्धजन भ्रमण पथ लगी ग्रीनरी सुबह व शाम भ्रमण पर आने वाले लोगों को अच्छा सकुन देती है व ऑक्सीजन प्रदान करती है। पौध व पेड़ रोपण कार्यक्रम में भारत विकास परिषद मीरां शाखा की सचिव नीलू भार्गव,संरक्षक उषा पालीवाल, सुधा ग्रोवर, सह सचिव सुशन भाटिया, सदस्य सुशीला , शोभा अग्रवाल, मधु मारू, पूजा पारीक, अनुराधा पुरोहित, डूंगर महाविद्यालय एम.सी.बोटनी की छात्रा श्वेता पुरोहित व शना मुगल व एम.एस.कॉलेज की आधा दर्जन छात्राओं के साथ भ्रमण पथ पर आई कई महिलाओ ंने भी पौधे लगाएं।
फोटो राजेश छंगाणी

About The Author

Share

You cannot copy content of this page