Share

बीकानेर,। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष सचिन पायलट ने शुक्रवार को बीकानेर में कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में केवल दो-चार अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं बाकी सब बेकार हैं। इस सरकार के कार्यकाल मेें ना तो मंत्रियों की चलती है ना ही विधायकों सबके सब लाचार है। किसान, मजदूर, जनता सब इनके बहकावे से ऊब चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांगे्रस का आना बिल्कुल तय है। मंत्रियों की जनसुनवाई फैल हो गई है तो केन्द्र के निर्देश पर मुख्यमंत्री स्वयं लोगों को बुलाकर जनसुनवाई कर रही है लेकिन सुनने से क्या होगा जनता का कार्य होना बहुत जरुरी है। पायलट होटल द पार्क पैरेडाईज में विधिवत् पे्रस-कांफे्रंस में पत्रकारों से शुक्रवार सुबह बातचीत कर रहे थे।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पायलट को पहनाया चांदी का मुकुट !

फोटो राजेश छंगाणी 9636020046

उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब राजस्थान की वर्तमान सरकार में किसी दलित को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया हो। जबकि 160 विधायक जनता ने चुन कर दिए न केवल विधायक बल्कि 25 के 25 सांसद भारतीय जनता पार्टी को दिए लेकिन फिर भी किसी दलित को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाना सरकार को भारी पड़ेगा। एक प्रश्न के उत्तर में पायलट बोले राजस्थान की 7 करोड़ जनता को अब आभास हो चुका है कि उनके द्वारा लगभग तीन वर्ष पूर्व गलती हो गयी और भाजपा को 25 सांसद भी दे दिए लेकिन अब जनता इनके झूठे वादों के बहकावे में नहीं आएगी। कांगे्रस इस मुद्दे पर काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति करने में विफल रही वाली भाजपा सरकार ने बिजली चोरी व छीजत रोकने के स्थान पर पुन: बिजली दरों को बढ़ाकर जनविरोधी कदम उठाया है। पायलट ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच हैं, जनता भी चुनाव का इंतजार कर रही है कि कब मौका मिले।

promotion-banner-medai-04

राजे सरकार पर पायलट ने जमकर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि पानी, बिजली, खाद, बीज और मंहगाई के बजाय सरकार महलों के मसले सुलझा रही है। कांग्रेस में खीचतान और कुछ कांग्रेसी नेताओं [पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सी.पी.जोशी] को नहीं आने को लेकर पूछे गए सवाल के उत्तर में पायलट बोले गहलोत साहब किसी पारिवारिक मित्र की शादी मेें व्यस्त हैं और सी.पी. जी की तबियत खराब होने की वजह से नहीं आए। कुल मिलाकर किसी भी प्रकार की खींचतान नहीं होने की बात उन्होंने कही। पे्रस-कांफे्रंस में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष डा.बी.डी.कल्ला, प्रदेश कांगे्रस प्रवक्ता अर्चना शर्मा, शहर कांगे्रस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात कांगे्रस अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, शहर कांगे्रस प्रवक्ता नितिन वत्सस सहित अनेक नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page