Share

बीकानेर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी आज बीकानेर के नगर निगम के उपमहापौर अशोक आचार्य के आवास पर स्थित उपमहापौर सेवा केन्द्र भी पहुंचे। यहां परनामी का बड़ी ही गर्मजोशी के साथ उपमहापौर अशोक आचार्य ने स्वागत किया। जानकार सूत्रों से पता चला है कि परनामी ने यहां शहर की राजनीति पर गुप्त मंत्रणा भी की और आने वाले चुनावों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता रामकिशन आचार्य से भी इस दौरान उन्होंने विशेष मंत्रणा की।

यहाँ परनामी ने धरणीधर महादेव के दर्शन किये और यहाँ हुवे विकास कार्यो की प्रशंसा की आगामी होने वाले कार्यो की जानकारी ली। उसके बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात और पार्टी की रीति-नीति पर मंथन किया। इस अवसर पर न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकिशन आचार्य, किशोर आचार्य, देहात प्रभारी के.पी. विश्नोई, अविनाश जोशी, युवा मोर्चा के सदस्यों सहित शहर भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page