Share
हैलो बीकानेर न्यूज़ । स्वयं सहायता समूह एवं स्वयंसेवी संस्थाओं  के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम के तहत देश में विभिन्न जगहों पर बैठी महिलाओं से प्रधानमंत्री महोदय ने सीधी बातचीत की। कार्यक्रम काअआयोजन  निवेदिता महाविद्यालय, बीकानेर के प्रागंण में आरती आचार्य के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिसमें भारी तादाद में महिला लाभार्थियों ने भागीदारी निभाई।
उत्कर्षनी स्वयं सहायता समूह , बीकानेर महिला उत्थान एवं जागृति समिति , प्रतीक संस्थान लूणकरणसर,  गूंज कला एवं संस्कृति संस्थान , आदि स्वयं सेवी संस्थाओं के  महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर नगर विकास न्यास के चेयरमैन महावीर राकां  ने कहा की  केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक विकास हेतु अनेक योजनाओं का संचालन हो रहा है ताकि देश की महिलाओं का सर्वांगीण विकास हो सके और वह आत्मनिर्भर बन कर अपना जीवन यापन कुशलता के साथ कर सके । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  प्रदेश मीडिया प्रभारी  एवं सीधा संवाद कार्यक्रम  की प्रदेश संयोजक आरती आचार्य ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिले इस मंशा के साथ हमे धरातल पर कार्य करके सरकारी योजनाओं का सफल संचालन में भागीदारी निभानी चाहिए।
 कार्यक्रम के अन्तर्गत एस एच जी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं की महिलाओं और प्रतिनिधियों का भारतीय जनता पार्टी बीकानेर महिला मोर्चा की ओर से सम्मान भी किया गया। दो घंटे चले इस कार्यक्रम को सभी ने  देखा और अपने अनुभव मंच के साथ सांझा भी किए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के बबीता शर्मा,मधुरिमा सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। महाविद्यालय निदेशक श्यामा पुरोहित ने सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रर्म मे मंच संचालन राम स्वरूप हर्ष ने किया। इस अवसर पर स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि ज्योति हर्ष,अनु सुथार,रेखा  पुरोहित, निकिता हर्ष, नाजिया,रजिया,शमीम बानो,कमला आदि ने भी अपनी भागीदारी निभाई।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page