Share

प्रधानमंत्री निवास पर पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के सांसदों के साथ हुई बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय जनता पार्टी के सांसदों के साथ अपनी छठी अनौपचारिक बैठक के तहत पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के सांसदों के साथ अपने निवास स्थान पर विचार विमर्श किया | इस बैठक का संचालन संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने किया |

भाजपा सांसदों ने अपने प्रदेश में हो रहे विकास के विभिन्न पहलुओं के सन्दर्भ में कहा कि सरकार पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है | उन्होंने कहा कि GST के बारे में, जनता में एवं छोटे व्यापारियों में भी अधिक उत्साह दिख रहा है | GST का benefit chain बरकरार रहे, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए | पूरे देश में GST को अप्रत्याशित समर्थन और स्वीकृति मिल रही है |

प्रधानमंत्री  ने उपस्थित सांसदों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि वयस्क नागरिकों से जुड़ी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उन्हें मिल रहा है अथवा नहीं | हिमालयी राज्यों में विकास की कई नयी योजनायें लागू की गयी हैं, जिससे लोगों के जीवन में गुणात्मक बदलाव आया है | इस सन्दर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्यों में रोज़गार एवं पर्यटन विकास के लिए बहुत बड़ी संभावनाएं उजागर हुई हैं |

प्रधानमंत्री ने हरियाणा और चंडीगढ़ केरोसीन-मुक्त होने से इसके आबंटन में हो रहा भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है | उन्होंने यह भी कहा कि चंडीगढ़ और पुदुचेरी में PDS system बंद होने से गरीब लाभार्थी के खाते में पैसा सीधा जमा होता है, और उसे अपने आप बाज़ार से चीज़ें खरीदने का अधिकार मिला है | यह मॉडल अन्य प्रदेशों में भी लागू हो सकता है |

केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों से जन-मन में इस सरकार के प्रति जो भरोसा बना है, उसे और अधिक व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री ने मार्गदर्शन किया |

About The Author

Share

You cannot copy content of this page