Share

आजकल आप को सोशल मिडिया पर एक चेहरा बार बार दिख रहा होगा जी हा हम बात कर रहे है प्रिय प्रकाश की जिसका वीडियो आज कल सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वही आज एक और वीडियो सामने आया है आंखों ही आंखों में इश्क़ बयां करने वाले अपने वीडियो से सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश वारियर सनसनी बन चुकी। 18 साल की इस एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म का एक टीजर लॉन्च होने के बाद से उनकी अदा, उनके एक्सप्रेशन की इतनी तारीफ हो रही है कि गूगल ट्रेंड्स में तमाम टॉप एक्ट्रेसेज को पीछे छोड़कर प्रिया प्रकाश खुद टॉप पर पहुंच गई हैं। महज दो या तीन दिन में उन्होंने गूगल सर्च में सनी लियोनी, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ को भी पीछे छोड़ दिया है।

आपको बतादे 18 वर्षीय केरल के त्रिशूर शहर की रहने वाली प्रिया ने वीडियो क्लिप में देश के कई युवाओं की धड़कनों को अपनी आंखों के इशारे से ही थाम लिया है। वीडियो में प्रिया स्कूल ड्रेस में दिख रही हैं। वे अपने बॉयफ्रेंड से इशारों-इशारों में रोमांस कर रही हैं।

इंस्टाग्राम पर सिर्फ 24 घंटे में प्रिया प्रकाश को 6 लाख फॉलोअर्स मिल गए हैं। अब इंस्‍टाग्राम पर उनके 1.7 मिलियन फॉलोअर हो गए हैं।  यू-ट्यूब पर उनके गाने को डेढ़ करोड़ बार देखा जा चुका है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page