Share

हैलो बीकानेर,। किसानो की मांगो को लेकर अपने जन्मदिन के दिन उपवास पर बैठेंगे राजस्थान नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को बीकानेर और पुरे प्रदेश से मिल रहा है अपार समर्थन। यह कहना है बीकानेर शहर जिला कांग्रेस महासचिव आनंद कुमार जोशी का। जोशी ने बताया की किसानो के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपने जन्मदिन के दिन सत्याग्रह का तरीका अपनाते हुवे नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर जी डूडी उपवास रख रहे हैं। शहर जिला कांग्रेस कमेटी और सेकड़ो कार्यकर्ता उपवास में शामिल होने के लिए जयपुर जाएंगे।
जोशी ने कहा सरकार किसान विरोधी हैं आम आदमी के खिलाफ हैं राजस्थान की जनता इस हत्यारी और दमनकारी सरकार से त्रस्त हो गई हैं। कांग्रेस किसानो के साथ हैं. कांग्रेस किसानो की आवाज को दबने नही देगी. हम सरकार को गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह की राह पर चलकर झुकने को मजबूर कर देंगे.

About The Author

Share

You cannot copy content of this page