Share

जयपुर। राजस्थान सरकार कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सख्त गयी है। राज्य सरकार ने प्रदेश में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल के खिलाफ अब सख्त रूख अपना लिया है। वित्त विभाग की ओर से नो वर्क नो पे के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में अब हड़ताली कर्मचारियों के वेतन कटने का खतरा पैदा हो गया है। वित्त विभाग के एसीएएस मुकेश शर्मा की ओर से ये आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि राज्य में मंत्रालयिक, पंचायतीराज, रोडवेज सहित विभिन्न संवर्ग की लंबी हड़ताल के बाद सरकार ने कड़ा रूख अपनाया है।

प्रदेशभर में इन दिनों अपनी अपनी मांगों को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की हड़ताल एवं आंदोलन का दौर चरम पर है। वहीं इन कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सरकार के साथ साथ आम आदमी भी समस्याओं से दाे-चार हो रहा है। ऐसे में कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब काम पर नहीं जाने वाले कर्मचारियों की तनख्वाह काटी जाएगी।

नो वर्क नो पे का आदेश जारी कर कर्मचारियों को चेतनावनी दी गई है कि काम नहीं करने पर किसी भी हाल में वेतन नहीं मिलेगा। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि हड़ताल का पीरियड इंक्रीमेंट में शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं सरकार के आदेशों की कड़ी प्रतिक्रिया भी आनी शुरु हो गई है।

मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मनोज सक्सेना ने कहा कि वे कल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भाग लेंगे और उसके बाद इस आदेश का पूतला फूंकते हुए प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। राजस्थान पंचायती राज परिषद ने भी इस आदेश की निंदा की है। राज्य सरकार की कोशिश है कि हड़ताली कर्मचारियों को हर संभव राहत दी जाए। यह भी सच है कि नए आदेश ने कर्मचारियों की मुसीबतें जरूर से बढ़ा दी है। साभार : फर्स्ट इंडिया

About The Author

Share

You cannot copy content of this page