Share

हैलो बीकानेर,अविनाश आचार्य,चूरू,सादुलपुर। जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित समारोह में राजगढ़ नगर सेठ पण्डित डॉ.राजेन्द्र उर्सूला जोशी एज्युकेशन सोसायटी जयपुर को सादुलपुर चूरू में गरीब जन एवं गाय माता की सेवा तथा गरीब असहाय छात्र-छात्राओं को लाखो रूपये की छात्रवृति तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से बेघर वालो को तीन सौ मकान देने के वादे के साथ पण्डित वैद्य महावीर प्रसाद जी जोशी औषद्यालय में बीपीएल परिवारो गरीबजनो को नि:शुल्क दवा उपचार करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य के पंचायती राजमंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, जिला कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता ने नगर सेठ डॉ.राजेन्द्र जी जोशी की संस्था को प्रशस्ति पत्र देकर उनके प्रतिनिधि वैद्य रामाकान्त शर्मा, वैद्य सुदर्शन कुमार शर्मा चौमाल को सम्मानित किया। राजगढ़ नगर सेठ डॉ.राजेन्द्र जी उर्सूला जोशी को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित करने पर भाजपा जनप्रिय नेता रामसिंह कस्वां, चैयरमैन जगदीश बैरासरिया, गौशाला अध्यक्ष मंगतूराम मोहता, प्रमुख समाजसेवी रामावतार बैरासरिया, डॉ.विनोद अग्रवाल, भाजपा युवा नेता राजेश बैरासरिया, भामस नेता रविशंकर आचार्य, तुलसीराम शर्मा, पार्षद राजेन्द्र शर्मा, अजय नेहरू शर्मा, प्रदीप अत्रि, मुकेश शर्मा, विनोद व्यास, वरिष्ठ पत्रकार मदनमोहन आचार्य आदि ने जिला प्रशासन की सराहना की।

फोटो का कै:- चूरू में डॉ.राजेन्द्र जी जोशी की संस्था के प्रतिनिधि वैद्य रामाकान्त शर्मा तथा वैद्य सुदर्शन शर्मा चौमाल को सम्मानित करते मंत्री राजेन्द्र राठौड़।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page