Share

बीकानेर,। राष्ट्रीय पर्व पर गुरुवार को नगर निगम प्रांगण में आयोजित हुए गरिमामय समारोह में महापौर नारायण चौपड़ा ने ध्वजा रोहण किया। समारोह में माननीय पार्षदगणों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों/कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति थी।

महापौर गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने,उसके विकास में सहभागी बनने तथा स्वच्छ भारत अभियान में जुड़ते हुए नगर को सुन्दर व स्वच्छ बनाने में सक्रिय योगदान देने की अपील की। समारोह में नगर निगम के कार्मिक जवाहर लाल जोशी द्वारा देश भक्ति के गीतों का प्रस्तुति दी। समारेाह में नगर निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों मेंउल्लेखनीय कार्य करने वाली 45 विभूतियों को शॉल, साफा व सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ.एस.सी. मेहता, कामिनी भोजक,विनय कुमार जैन, तेजसिंह आसावत, डॉ.मुरारी शर्मा, हिमांशु किराडू, राम प्रसाद जाट, पेमाराम जाट, विजय धमीजा, रामचन्द्र स्वामी, ठाकुर दास स्वामी, कुमारी हर्षिता, ब्रह्मदेव रामावत, सीमाभाटी,डॉ.प्रीति गुप्ता, रामकुमार भादाणी, नव रतन व्यास, सुश्री मुस्कान वत्स, भूरमल सोनी, राजेश व्यास, रामकुमार बिस्सा, ओम प्रकाश दैया, भंवर लाल बड़गुजर, दिनेश सांखला,मनीष शर्मा,दाऊ दयाल व्यास, अहमद हारुन कादरी, विज बाफना, डॉ.अमित व्यास,सलीमबेग, शांति लाल बोथरा,बृज नारायण किराडू, निर्मल बरड़िया, जगमोहन सक्सेना, डॉ.जितेन्द्र आचार्य,सुश्री गरिमाशर्मा,नवीनत आचार्य, नरेश आचार्य, पंडित यज्ञ प्रसाद शर्मा,घन श्याम गहलोत, मोहन लाल जोशी, दीपक बन, जगदीश अग्रवाल, शिवान्शु कुंसवा व यागेन्द्र तिवारी शामिल थे। समारोह में नगर निगम के निगम के 43 कार्मिकों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम, बीकानेर द्वारा कोटगेट, गोगागेट, नत्थूसर गेट, जस्सूसर गेट व शीतलागेट तथा मुख्य कार्यालय सहित क्षैत्रीय कार्यालय (उत्तर) व (दक्षिण) एवं नवीन न्यायिक भवन पर आकर्षक विद्युत रंगीन सजावट की गई। राष्ट्रीय पर्व के इस पावन अवसर पर निगम द्वारा डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय स्तरीय समारोह व फोर्ट स्कूल मैदान में आयोजित स्काउट में हिस्सा लेने वाले छात्र/छात्राओं को मिठाई का वितरण किया गया। नगर के मुख्य मार्गो, राज्य स्तरीय समारोह स्थल डॉ. करणीसिंह स्टेडियम क्षेत्र में निगम द्वारा विशेष सफाई व्यवस्था के अलावा स्ट्रीट लाईट की भी व्यापक व्यवस्था की गई।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page