Share

हैलो बीकानेर, सादुलपुर,मदनमोहन आचार्य। राजगढ़ शहर के जाने-माने भाजपा कार्यकत्र्ता एवं नगरपालिका के मनोनीत पार्षद रमेश बाबू भोजक का गुरूवार को निधन हो गया वे 67 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह किया जाएगा। वे अपने पीछे माता, पत्नी, भाई, पुत्र-पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गए है। स्वर्गीय भोजक के निधन का समाचार मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश बैरासरिया, पार्षद राजेन्द्र शर्मा, अजय नेहरू शर्मा, प्रदीप अत्रि, पार्षद रामसिंह प्रजापत, दराज खां सोलंकी, रामकिशन, परवेज सहित, ठेकेदार यूनियन अध्यक्ष दामोदर शर्मा आदि प्रमुख लोग उनके निवास पर पहुंच गए और शोकाकुल भोजक परिवार को ढ़ाढ़स बंधाया। ध्यान रहे कि स्वर्गीय रमेश भोजक पूर्व में भी पार्षद रह चुके हैं तथा राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय सहभागिता रही है। भाजपा के जनप्रिय नेता रामसिंह कस्वां, सांसद राहुल कस्वां, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष कमला कस्वां, भाजप नगर मण्डल अध्यक्ष छबीलचन्द बैरासरिया, भारतीय मजदूर संघ नेता रविशंकर आचार्य, नगर पालिका चैयरमैन जगदीश बैरासरिया, वाईस चैयरमैन ललिता रामसिंह पूनियां, ईओ प्रकाश चन्द्र खीचड़, पूर्व चैयरमैन पण्डित मोहनलाल शर्मा, सेवालाल शर्मा, जयभगवान सैनी, अब्दुल मजिद, पूर्व पार्षद गोवर्धन नाई, युवा भाजपा नेता राजेश बैरासरिया आदि ने पार्षद रमेश बाबु भोजक के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक सम्पत परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

 

हमारा फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/hellobikaner/

About The Author

Share

You cannot copy content of this page