Share

हैलो बीकानेर,(मदनमोहन अविनाश आचार्य),सादुलपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित लक्की थियेटर के पास सुभाष पार्क की बदहाली पर चल रहे विरोध तथा ज्ञापन प्रदर्शन के विपरित अभिनव नागरिकों द्वारा अनूठी पहल की गई। सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश बैरासरिया के नेतृत्व में लगभग 20 कार्यकर्ताओं द्वारा नगरपालिका कर्मचारियों के साथ सुभाष पार्क की साफ सफाई कर सहयोग किया गया। मिली जानकारी के अनुसार युवा कार्यकर्ता विमल पूनियां द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर सुभाष पार्क में फेली गंदगी के बारे में पोस्ट की गई थी जिसे देखते हुए पालिकाध्यक्ष जगदीश बैरासरिया के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने जन भावनाओं का आदर करते हुए सुभाष पार्क में सफाई अभियान चलाकर पार्क को उज्जवल बनाया गया। उक्त कार्य के लिए सभी ने युवा कार्यकर्ता विमल पूनियां व चैयरमेन जगदीश बैरासरिया की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। सफाई अभियान के दौरान युवा कार्यकर्ता विमल पूनियां, शिवकुमार चाचाण, युवा समाजसेवी सुरेन्द्र पारीक, युवा सामाजिक कार्यकर्ता युनुस भाटी रैनबो, संजय गुप्ता, अश्विनी पेड़ीवाल, सुनील बलौदा, सुनील सरावगी, सुरेन्द्र बिजारणियां, अशोक गुप्ता, शिव कुमार शर्मा, हेमन्त सरावगी, रामकिशन बैरासरिया, ओम जांगिड़, नयूम कुरैशी, डी.पी. वर्मा, सुरेन्द्र मोयल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page