Share

सादुलपुर,। राजगढ़ सादुलपुर रेलवे स्टेशन पर आज 6 जनवरी की शाम को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी, पदमश्री कृष्णा पूनियां के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया। इस अवसर पर गहलोत ने कहा की भाजपा सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को बन्द करने का काम किया है। उन्होंने कहा की राजगढ़ को पीने के पानी के लिए कांग्रेस शासन काल में उन्होंने बुंगी जलापूर्ति योजना के लिए 419 करोड़ रूपये का बजट दिया था, लेकिन भाजपा के सरकार में आने के कारण अभी तक भी सभी गांवों में पानी नही पहुंचा है। प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्णा पूनियां ने राजगढ़ को सरकारी महाविद्यालय तथा बूंगी परियोजना देने के लिए गहलोत का आभार व्यक्त किया।
15940888_1250229121709265_7668372688019186789_n
पूनियां ने कहा कि आपके शासन काल की सुव्यवस्थाओं और जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता याद करती है, अब जनता का भाजपा से मोह भंग हो रहा है। गहलोत ने कार्यकर्ताओं से एकजूट होकर कृष्णा पूनियां के हाथ मजबूत करने की बात भी कही। इस अवसर पर पूर्व प्रधाननिर्मला सिंघल, पार्षद पवन सैनी, युवा कांग्रेस के जिला महा सचिव नशीम कुरैशी सहित सीताराम प्रजापत, जयप्रकाश दलाल, मनोज शर्मा, आमीन खोखर, कयूम गहलोत, सुलेमान, मुस्ताक प्रधान, मुस्ताक कुरेशी, अकबर नारनोली, बिलाल, संजय हरपालु, हरदयाल पूनियां, रामकुमार, राजेश सींवर आदि ने भी गहलोत का स्वागत किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page