Share

हैलो बीकानेर,(अविनाश के.आचार्य)बीकानेर/सादुलपुर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समोराह मंगलवार को आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न संकायों के तहत अलग अलग विषयों में अपना शोध करने वाले शोभार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई। केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, कुलपति प्रो. भागीरथ सिंह ने समारोह के दौरान बीकानेर जोशीवाडा निवासी स्व.मेघराज जोशी(नंदू जी) की पौत्री एवं स्मृति शेष श्रीगोपाल जी जोशी की पुत्री सीमा जोशी को पीएचडी की डिग्री प्रदान की। श्रीमती सीमा जोशी ने अपने माता पिता सहित अपने पुष्करणा समाज का नाम रोशन किया है। इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री ने व्याख्याताओं का पदनाम परिवर्तन कर उनका सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर विधायक श्रीगोपाल जोशी,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य,पूर्व पार्षद मूलचंद व्यास,प्राचार्य डॉ.उमाकांत गुप्त,राजकीय डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.बेला भनोत,राजकीय विधि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा शर्मा,नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका,डॉ.मीना आसोपा,युधिष्टर सिंह भाटी,अरूण जैन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सीमा जोशी ने उक्त उपाधि हासिल कर अपने पिताश्री स्व.श्रीगोपाल जोशी एवं माताश्री चंदादेवी का सपना सकार करते हुए जोशी परिवार व अपने ससुराल का भी नाम रोशन किया है। सीमा जोशी ने हैलो बीकानेर डॉट कॉम को बताया किमैनें डॉक्टरेट की शिक्षा डॉ.नदीता सिंह के निर्देशन में सम्पन्न की थी। सीमा जोशी की इस उपलब्धि पर ननिहाल पक्ष सेवन स्टार श्रीआचार्य परिवार बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page