Share
हैलो बीकानेर। जनता को उसके मूलभूत अधिकार मिले, सफाई व्यवस्था सुचारू रहे और स्वच्छता से ही सम्पन्नता होती है। उक्त विचार सोमवार को गांधी पार्क में समाजसेवी स्व. श्रीरामलाल रांका की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी ने कहे। विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि पुण्यतिथि जैसे सामाजिक सरोकारों में स्वच्छता व सर्वजनहिताय का संदेश देकर नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने एक बड़ी मिसाल जनता के समक्ष प्रस्तुत की है।
लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ ने कहा कि पुण्य कार्यों की शृंखला में रांका ने यह उपलब्धि भरा श्रेष्ठ कार्य किया है। पीबीएम अस्पताल में दिए गए रिक्शों की सराहना करते हुए डॉ. विश्वनाथ ने कहा कि यह मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
सुसंस्कारों ने दिखाया सेवा का मार्ग- रांका
नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि ऐसे कार्य हो जिनसे लोगों को दूरगामी लाभ मिले। अपने पिता से मिले सुसंस्कारों की बदौलत मैंने सेवा का मार्ग चुना है। न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि न्यास अध्यक्ष बनने के बाद 50 करोड़ के विकास कार्य अभी वर्तमान में चल रहे हैं और एक वर्ष पूरा होने तक लगभग 100 करोड़ के विकास कार्य शहर में करवाने के प्रयास किए जाएंगे। लोकार्पण समारोह नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका की माता श्रीमती सूरजदेवी रांका का संस्था पदाधिकारियों व अतिथियों ने स्वागत कर सम्मान किया।
आठ रिक्शे विभिन्न वार्डों के लिए, दो रिक्शे पीबीएम को
भाजयुमो देहात महामंत्री पवन महनोत ने बताया कि समारोह में आठ रिक्शे विभिन्न वार्डों में कचरा संग्रहण तथा दो रिक्शे पीबीएम प्रशासन को सुपुर्द करने के लिए संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, महापौर नारायण चौपड़ा, उपमहापौर अशोक आचार्य, भाजपा शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, डॉ. आर.पी. अग्रवाल, भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, जेठानन्द व्यास, जुगल राठी, अविनाश मोदी, विजय मालू, बजरंग सिंह, सहित अनेक जनों ने रिक्शों का लोकार्पण किया। महनोत ने बताया कि तीन रिक्शे पीबीएम अस्पताल प्रशासन को सुपुर्द किए गए जिनमें दो सवारी रिक्शे होंगे जो मरीजों को एक विभाग से दूसरे विभाग तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं एक कचरा संग्रहण रिक्शा हर वार्ड से कचरा एकत्रित करने का कार्य करेगा। अलग-अलग वार्डों के लिए आठ कचरा संग्रहण टैक्सियों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर रिक्शा चालकों का सम्मान किया गया। समारोह का संचालन ज्योति रंगा ने किया।
संचालन सुचारू होने पर तीन और रिक्शे मिलेंगे पीबीएम को
नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने समारोह को सम्बोधित करते हुए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर.पी. अग्रवाल से कहा कि पीबीएम प्रशासन यदि इन तीन रिक्शों का सुचारू संचालन करता है तो शीघ्र ही तीन और रिक्शे उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
यह रहे सहयोगी
मनोनीत पार्षद रमेश भाटी ने बताया कि सोमवार को लोकार्पित हुए ई-रिक्शों व कचरा संग्रहण टैक्सियों के सहयोगियों में मुख्यत: मस्त मंडल सेवा संस्था, रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट, परसराम इन्द्रचन्द चमडिय़ा, अमरप्रताप डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड श्री बालचन्द राठी चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट का सहयोग रहा। वहीं मंच उपमहापौर अशोक आचार्य ने भी समारोह के दौरान दो रिक्शे अपनी ओर से देने की घोषणा की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page