Share

बीकानेर (जयनारायण बिस्सा)। ब.ज.स. रामपुरिया जैन कॉलेज, बीकानेर एवं प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीकानेर केंद्र के स ंयुक्त तत्वधान में एक अध्यात्मिक व्याख्यान का आयोजन ब्रह्मा कुमारी आश्रम में किया गया। व्याख्यान कि मुख्य वक्ता ब्रह्मा कुमारी कमल दीदी थी। कमल दीदी ने बताया कि हमें अहंकार, ईष्र्या, लोभ जैसी विकृतियों ने घेर रखा है। कमल दीदी ने बताया कि सुख एवं शांति हमारे भीतर होती है इसलिए हमने इसे अपने अंदर खोजना चाहिए। कमल दीदी ने ध्यान के माध्यम से क्रोध पर विजय प्राप्त कर सकरात्मक विचारों को अपनाने के लिए उपस्थित शिक्षकों को प्रेरित किया। कमल दीदी ने बताया कि हमें तनाव उत्पन्न करने वाले कारणों को पहचान कर तनाव को नियोजित करने के लिए अपने आध्यात्मिक समझ को विकसित करना चाहिए। कमल दीदी के अनुसार जो हम देते हैं वही हम पाते हैं,जीवन क्रिया और प्रतिक्रिया से बना हुआ है। व्याखान के प्रारंभ में बी.के. हस्मुखा, बी.के. मीना, बी.के. रजनी ने समस्त रामपुरिया कॉलेज के समस्त शिक्षकों को आश्रम में कर्म के सिद्धान्त, समय चक्र, जीवन रूपी वृक्ष, आध्यात्मिक जीवनशैली के बारे में विस्तार से बताया7 इस अवसर पर ब.ज.स. रामपुरिया जैन विधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनंत जोशी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में ब.ज.स. रामपुरिया जैन कॉलेज, बीकानेर के प्राचार्य डॉ. पंकज जैन ने प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीकानेर केंद्र में उपस्थित समस्त ब्रह्मा कुमारों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page