Share

हैलो बीकानेर न्यूज, चूरू, जितेश सोनी । सरगम के दूसरे दिन महाविद्यालय के प्राचार्य व छात्रसंघ परामर्शदाता दलीप सिंह पूनियां, सरगम संयोजक डाॅ. मंजु शर्मा व छात्रसंघ अध्यक्ष वन्दना मेघवाल ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम के आरम्भ में आशु भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें दीपा सोनी, एम. काॅम. (उत्तरार्द्ध) प्रथम व डिम्पल नाहटा एम. ए. (पूर्वार्द्ध) द्वितीय स्थान पर रहे। द्वितीय प्रतियोगिता राजस्थानी लोकगीत गायन में अभिषेक शर्मा, बी. एससी. भाग तृतीय प्रथम व सलीम खान, बी. ए. भाग तृतीय तृतीय स्थान पर रहे।

स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में योगिता मोटेका, बी. एससी. तृतीय वर्ष प्रथम व भूमिका, बी. एससी. भाग प्रथम द्वितीय स्थान पर रहे। गेस्ट प्रस्तुति के रूप में आशीष गौतम की हास्य कविताओं को खूब पसन्द किया गया। उन्होंने छात्र जीवन को केन्द्र में रखकर सामयिक समस्याओं पर अपनी कविताओं के माध्यम से खूब प्रहार किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में ग्रुप दीपा सोनी प्रथम व ग्रुप डिम्पल नाहटा द्वितीय, युगल गायन मिश्रित में संदीप व खुशी शर्मा की जोड़ी प्रथम तथा अभिषेक व डिम्पल नाहटा की जोड़ी द्वितीय, विचित्र वेशभूषा में दीपा सोनी प्रथम व डिम्पल नाहटा द्वितीय एवं एकल नृत्य में तेजस्विनी रांकावत प्रथम व खुशबू खींची द्वितीय रहे।

आज की प्रतियोगिताओं में प्रो. विनोद कुमार, डाॅ. सरोज हारित, डाॅ. वीणा ढेनवाल, प्रो. जावेद खान, डाॅ. अंजु ओझा, डाॅ. संजय कुमार, डाॅ. ई. ए. हैदरी, डाॅ. भवानी शंकर शर्मा, डाॅ. प्रशान्त कुमार, डाॅ. रेणु अग्रवाल, डाॅ. सुरेश शर्मा, डाॅ. मूलचन्द, डाॅ. दिनेश कुमार चारण, डाॅ. महेन्द्र खारड़िया, डाॅ. बी. के. अग्रवाल, डाॅ. जे. एस. कविया ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

सरगम-2019 को सफलतापूर्व संचालित करने हेतु विभिन्न समितियों के संयोजक दिलीप सिंह पूनियां, डाॅ. मन्जु शर्मा, डाॅ. ई. ए. हैदरी, डाॅ. प्रशानत कुमार शर्मा, डाॅ. सुमेर सिंह स्वामी, डाॅ. ए. एल. कुलहरि, श्रीमती रूपा शेखावत, डाॅ. हेमन्त मंगल, डाॅ. वी.के. स्वामी, श्रीमती मधु चैधरी तथा अन्य संकाय सदस्यों ने अथक प्रयास किये।
गेस्ट प्रस्तुति में पूर्व एडीशनल एस.पी. राम सिंह बीका, डाॅ. जे. एस. कविया, डाॅ. शान्तनु के गानों को बेहद पसन्द किया गया। संचालन डाॅ. जे. बी. खान व डाॅ. शालिनी हेमकार ने किया। कार्यक्रम के अन्त में प्रो. मधुरिमा भारद्वाज ने की प्रतियोगिताओं के निर्णय प्रस्तुत किये। धन्यवाद सरगम संयोजक डाॅ. मंजु शर्मा ने ज्ञापित किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page