hellobikaner.com

hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर। दिनांक-3-फरवरी 2020 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीरामसर बीकानेर मे बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल वह बीकाजी के सहयोग से विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे।

आज के कार्यक्रम में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष विष्णु पुरी ने विद्यालय के बच्चों से कहा शिक्षा प्राप्त कर लेना ही शिक्षित हो जाना नहीं कहलाता शिक्षा वह है जिसके बल से लोगों को जीवन संग्राम के लिए समर्थ किया जा सके पोथियाँ पढ़ लेना शिक्षा नहीं है ना ही अनेक प्रकार का ज्ञान प्राप्त करने का नाम शिक्षा है।

बीकानेर में यहाँ दिखा जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम की समझाइश का असर, लोगों ने ….

कमल रंगा ‘पारसमल पांड्या राजस्थानी साहित्य पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित, साहित्यकारों ने बधाई

शिक्षा तो वह है जिसकी सहायता से इच्छा शक्ति का वेग और स्फूर्ति अपने वश में हो जाये और जिससे अपने जीवन के उद्देश्य पूर्ण हो सकें शिक्षा का मतलब अपने दिमाग में सूचनाओं एवं जानकारियों को भरना नहीं है बल्कि जानकारियों को सही उपयोग करना ही शिक्षा है।

शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति को व्यावहारिक बनाना है जो शिक्षा व्यावहारिक नहीं है वह व्यर्थ है अशोक प्रजापत भाजपा उपाध्यक्ष ने बच्चों से कहा युवा पीढ़ी को इस काबिल बनाना कि वो जीवन भर अपने आप को प्रशिक्षित करते रहे ये शिक्षा का असली उद्देश्य है शिक्षा हमारे समाज की आत्मा है जो कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को दी जाती है आज के कार्यक्रम मे विष्णु पुरी उपाध्यक्ष बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अशोक प्रजापत भाजपा उपाध्यक्ष मनीष सोनी एडवोकेट पवन भाटी मुकेश पंवार स्कूल प्रधानाचार्य संगीता टाक सूरज माली दुर्गाशंकर हर्ष शामिल हुए व स्कूल स्टाफ ने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का धन्यवाद दिया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page