Share

बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम हाॅस्पिटल में आए दिन छत से पंखें-प्लास्टर गिरने की घटनाएं में हाेती रहती है, बुधवार काे भी एेसा ही एक वाकया हुअा। लेकिन, गनीमत रही कि एक सैकंड की भी चूक हाे जाती ताे सात दिन की नवजात बच्ची की जान जा सकती थी।

मां अंजू देवी की जान पर भी संकट खड़ा हाे सकता था। घटना बुधवार दाेपहर जनाना हाॅस्पिटल के प्रसूति एम-वार्ड में तब हुई, जब सिजेरियन डिलीवरी से बच्ची काे जन्म देने वाली अंजू पलंग पर लेटी थी। पास ही सात दिन की बच्ची साे रही थी। छत पंखा हिलने लगा। अचानक बेटी काे किनारे कर मां हटी ही थी कि पंखा पलंग पर अा गिरा। एकबारगी डर का माहाैल हाे गया। वार्ड के हर पलंग पर साे रही महिलाएं उठकर खड़ी हाेने लगीं। लगभग सभी पंखाें काे चेक किया गया। प्रसूता के रिश्तेदाराें ने घटना की जानकारी पीबीएम हाॅस्पिटल सुपरिटेंडेंट पीके बैरवाल काे देने के साथ ही राेष जताया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page