Share

बीकानेर।  शहर जिला महिला कांग्रेस द्वारा गत दो सालो में नगर निगम के 60 वार्डो में से 44 वार्डो में जन सुनवाई करके जनता की जन समस्याओ को सुनकर चिन्हित कर शासन और प्रसाशन के समक्ष प्रस्तुत किया गया।लेकिन जनता को कोई विशेष राहत प्रदान नही की गयी।यह मुद्दा शनिवार को शहर जिला महिला कांग्रेस की मासिक बैठक में उठा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गौड़ ने भाजपा की पूर्वी क्षेत्र की विधायक को आड़े हाथ लेते हुए कहा की उनको अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओ से कोई सरोकार नही है।उन्होंने पिछले चार साल के कार्यकाल में जनता के बिच जाना भी उचित नही समझा गया।विधायिका का जनता की समस्याओ के समाधान को लेकर भी कोई वास्ता नही रहा।अब चुनाव के नजदीक आने के समय खानापूर्ति के लिए घूम रही है।जनता आने वाले चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।
श्रीमती गौड़ ने कहा की नगर निगम और नगर विकास न्यास की समस्याओ का अम्बार लगा है।खतुरिया कॉलोनी,जय नारायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर न.1,3,4,6 में सरकारी पार्को की सूत नही ली जा रही है।साथ ही सड़के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।नयी सड़को का निर्माण किया जावे।तिलक नगर सब स्टेशन 6-डी के सामने,पोलोटेकनिक छात्रावास के सामने,परशुराम मंदिर के सामने,बांद्रा बास से बंगाली मंदिर,रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र नयी मजीद,गौड़ सभा भवन के पास,कोड़ा कॉलोनी,डाक बंगला के पीछे,धोबी तलाई,सड़के जगह जगह से टूट चुकी है। नालिया भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
शहर जिला महिला कांग्रेस की पश्चिम बी-ब्लाक अध्यक्ष मुमताज शेख ने कहा की गोगा गेट,शर्मा कॉलोनी,संस्कृत कॉलेज के पास,लक्की मॉडल स्कूल,लक्षमी नाथ जी मंदिर,गुजरो की मज्जिद में सफाई नियमित नही होने से कचरे के ढेर लगे रहते है।साथ ही रोड लाइट भी बंद पड़ी है।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मुमताज बानो,मनभरी, रामेश्वरी बिश्नोई,मंजू भाटी,जयश्री बागड़ी, विजयलता शर्मा,शुबरा, अफ़साना,जशोदा पांडुई,चंदा बाई,सहित महिलाए उपस्थित रही।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page