Share

बीकानेर (हैलो बीकानेर)। अजमेर अलवर मांडलगढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस की बहुमत से जित होने के बाद शहर जिला महिला कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय के आगे ढोल नगाड़ो के साथ आतिशबाजी कर फूलो और गुलाल की होली खेलकर जश्न मनाया। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनिता गौड ने कहा कि राज्य में दो लोक सभा और एक विधानसभा सीट पर हुए उप चुनावों में प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को आइना दिखा दिया है। जुमलों के बुते बनी केन्द्र और राज्य सरकार को जनता ने सिरे से नकार दिया है। आज प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों से त्रस्त है। बेरोजगारों को रोजगार देने के सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं। उप चुनाव से पहले लुभावनी योजनाओं शुरू करने और सरकारी मशीनरी झोंकने बावजूद  वसुन्धरा सरकार पर जनता ने विश्वास नही किया। किसानों की ऋण माफी की मांग को लेकर कोई भी कदम यह सरकार नही उठा सकी।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के नाम बदलने के सिवाय कुछ भी नहीं किया और कांग्रेस सरकार इन योजनाओं की वाह वाही लुटने के प्रयास किए। उन्होंने कह कि मुख्यमंत्री निशुल्क योजना इस सरकार की नीतियों  के कारण दम तोड़ चुकी है।

आज प्रदेश की जनता केन्द्र व राज्य सरकार से सरकार से नाराज है यह इस उपचुनाव में स्पष्ट हो चुका है। प्रदेश के दोनांे उप चुनाव (लोक सभा व विधान सभा) के 17 विधानसभाओं का चुनाव राजस्थान की सत्ता का यह सेमीफाइनल है। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार पुनःसता में आएंगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page