Share

unnamed (12)

हैलो बीकानेर,। राज्य में भाजपा शाशन के तिन वर्ष के कार्यकाल में युवाओ,महिलाओ कमजोर तथा पिछड़े वर्ग के लोगो के हित के लिए किसी प्रकार का काम नही होने से राज्य की जनता वर्तमान सरकार से पूरी तरह से असन्तुष्ट है। भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में 15 लाख युवाओ को रोजगार देने का वादा किया जिसकी हवा निकल गई है। राज्य में महिलाओ की स्थिति कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगो के लिए कोई भी योजना तैयार नही की गई है। यह सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के द्वारा चालू की गई जन हित कारी योजनाओ और कार्यक्रम के भरोसे अपना कार्य चला रही है। आगामी चुनाव में जनता इस सरकार को सबक सिखाएगी। शुक्रवार को रानी बाजार स्थित लक्ष्मी रैजीडेंसी होटल में शहर महिला कांग्रेस की मासिक बैठक में शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने व्यक्त किए। शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बीकानेर शहर सहित प्रदेश में स्थिति पर चिन्ता व्यक्त की गई। श्रीमती गौड़ ने कहा कि महिला कांग्रेस पिछले दो साल से नगर निगम के 60 वार्डो में से पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के 30 वार्डो की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित करके ,जन समस्याओं को चिन्हित करके,संबंधित विभागों को दिए है। यहां तक बीकानेर में आने वाले मंत्रियों तक बात को पहुंचाया गया है,लेकिन किसी भी स्तर पर जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि लगता है कि बीकानेर में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। आमजन विभागों में अपनी समस्या के समाधान के लिए चक्कर लगा रहे है।सड़क,पानी बिजली की समस्या से शहर झुझ रहा है। सीवर लाइन जगह-जगह चोक पड़ी है। पूरा शहर सड़ांध मार रहा है। अंधरे में शहर है। बेसहारा पशुओं से जनता परेशान है।
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव सरस्वती लेघा ने कहा कि नगर निगम बजट का रोना रोकर,अपने आपको विकास कार्य करवाने में अक्षम बता रहा है। उन्होंने कहा कि बिगड़ी यातायात व्यवस्था के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिले में महिलाओं पर अत्याचार और चैथ वसूली की वारदातों में लगातार इजाफा हुआ है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो गया है। वार्ड 10 की पार्षद वहीदा खातून ने कहा कि महिला कांग्रेस अक्षय तृतिया पर बाल विवाह रोकने के लिए एक कार्ययोजना के तहत कार्य करें।

बैठक में शहर उपाध्यक्ष कमला बिश्नोई,महासचिव महिला कांग्रेस राधा भार्गव,संध्या द्विवेदी,जमना देवी,दीपा चैधरी ,ब्लाॅक अध्यक्ष आशा स्वामी,शहर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष आशा भार्गव,कंचन भाटी,कमली बानो,ममता सोनी,सपना तिवाड़ी,जेठी देवी,संतोष भाटी,कंचन भाटी,यशोदा,शारदा बिश्नोई ने विचार व्यक्त किए। इससे पहले शहीद जगदीश बिश्नोई को श्रद्धासुमन अर्पित कर,श्रद्धाजंलि दी गई।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page