Share

सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। हो सकता है आपने भी ये वीडियो पहले देखा हो। लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई हो कि ये कहां का है। तो इस वीडियो के बारे में सारी जानकारी आपको हम देंगे। ये वीडियो गोवा का है। जिसे 28 मई को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो में एक सांप उल्टी करता दिख रहा है। वो परेशान है। उसका पेट फूला हुआ है। सांप वैसे भई खतरनाक माना जाता है। तो इस परेशान सांप को देख कर लोग हैरान रह गए। वीडियो में आप देखेंगे कि सांप के पेट का जो हिस्सा फूला हुआ है वो धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। पेट के अंदर हलचल हो रही है। धीरे धीरे फूला हुआ हिस्सा सांप के मुंह के पास आ जाता है। और सांप उल्टी कर देता है। सांप के पेट से जो निकलता है उसे देख कर सभी लोग हैरान हो जाते हैं। सांप के पेट से प्लास्टिक की एक बड़ी बोतल निकलती है। जो शायद उसने खाने के दौरान निगल ली थी। बोतल निकलने के बाद सांप को आराम मिलता है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page