Share

विदेश घूमने का शौक रखने वालों के लिए खुशखबरी है। यदि आप छुट्टियों में विदेश की सैर करना चाहते हैं पर ज्यादा खर्च की वजह से नहीं जाना चाहते तो यह खबर आपके लिए है।

ईरान में भारतीय एक रुपए में आपको 504 रुपए मिल रहे हैं। जी हां! यह बात 100 फीसदी सच है। भारतीय रुपए में ज्यादा मुद्राएं देने वाला देश सिर्फ ईरान ही नहीं है बल्कि करीब दर्जनभर देश ऐसे हैं जहां की मुद्रा भारतीय रुपए की तुलना में काफी सस्ती है। सस्ती मुद्राओं वाले ये देश कोई गरीब देश नहीं हैं बल्कि ब्रिटेन और अमेरिका जैसे संपन्न देश हैं।

इन देशों आप भारत के आम रेस्टोरेंट के खर्च में पाइव स्टार होटलों का लुत्फ ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन हैं वो देश जहां भारतीय रुपए की है बड़ी कीमत-

वियतनाम
दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप में बसे देश वियतनाम में एक रुपए के बदले 352.52 डोंग मिलते हैं। कभी आप यहां घूमने गए तो आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। आपको यहां एक रुपए के बदले 352.52 डोंग मिल सकते हैं। वियतनाम भारत का एक मित्रदेश भी है।

ईरान

यदि आप ईरान घूमने की सोच रहे हैं तो समझिए कि आपकी बल्ले बल्ले हो गई। भारतीय रुपए के मुकाबले यहां की करेंसी काफी कमजोर है। यहां एक रुपए के बदले आपको 504.17 ईरानी रियाल मिलेंगे। यानी अगर आप 100 रुपए देगें तो आपको 50 हजार रियाल से ज्यादा मिलेंगे।

इंडो‍नेश्‍‍िाया

इंडोनेशिया भी घूमने के लिहाज से हमारे लिए सस्ता और खूबसूरत सस्ता देश है। यहां की मुद्रा रुपइया है। यहां वर्तमान में एक रुपए में 206.65 रुपइया मिलते हैं।

यह भी पढेः अगर आपके स्मार्टफोन फ़ोन की स्क्रीन टूट गयी है तो ये खबर है आपके लिए

द‍क्ष्‍‍िाण अमेर‍िका

दक्षिण अमेरिका में बसे पैरागुए की मुद्रा भी भारीय रुपए की तुलना में सस्ती है। यहां आपको एक रुपए में 86.77 गुआरानी मिलेंगे। हांलांकि यहां तक पहुंचने के लिए हवाई सफर महंगा साबित हो सकता है।

मंगोल‍िया

मंगोलिया की मुद्रा तुगरिक है। यहां भी भारतीय के लिए घूमना सस्ता पड़ता है। यहां एक रुपए में आपको 36.98 तुगरिक मिलेंगे। यहां डेजर्ट सफारी का लुत्फ लेने वाले ज्यादातर लोग जाते हैं।

कंबोड‍िया

कभी भारतीय संस्कृति का क्रेंद्र रहा कंबोडिया भी एक ऐसा देश है जहां की मुद्रा भारतीय रुपए के मुकाबले सस्ती है। यहां एक रुपए में 63.06 रील मिलते हैं। यहां भी घूमने के लिए आपको बीच और हरे भरे पहाड़ी इलाके मिल जाएंगे।

यह भी पढेः विराट कोहली दे दो, पूरी पाक टीम ले लों” पाक महिला पत्रकार का ट्वीट

About The Author

Share

You cannot copy content of this page