Share

हैलो बीकानेर। महावीर इन्टरनेशनल बीकानेर केन्द्र एवं महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में तीन दिवसीय निःशुल्क रेकी चिकित्सा शिविर पवनपुरी दक्षिण विस्तार स्थित 6 स 24 में शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट महेन्द्र जैन ने किया, उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता योग प्रशिक्षक विनोद जोशी ने की। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वीरा सुमन जैन ने बताया कि रेकी चिकित्सा वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर संगीता जैन, विनिता ढ़ढ़ा, श्वेता जैन गर्ग एवं विजय ढ़ढ़ा द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि महेन्द्र जैन ने कहा कि रेकी चिकित्सा लगभग 150 वर्ष पुरानी है, यह जापान से प्रारंभ हुई और 1989 में भारत में पहचानी गयी। जैन ने कहा कि रेकी के द्वारा शारीरिक, मानसिक, आर्थिक व असाध्य रोगों का निवारण हो सकता है। जैन ने कहा कि रेकी लेने व देने वाले का पूर्ण विश्वास होना जरूरी है तभी रेकी की सार्थकता होती है। इस अवसर पर महावीर इन्टरनेशनल, बीकानेर केन्द्र के अध्यक्ष पूर्ण चंद्र राखेचा ने कहा कि रेकी जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के साथ-साथ आत्मविश्वास भी जाग्रत करती है।

उद््घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए योग प्रशिक्षण विनोद जोशी ने कहा कि रेकी का संबंध किसी धर्म, सम्प्रदाय से नहीं है, यह पद्धति हर वर्ग का व्यक्ति ग्रहण करके लाभ उठा सकता है, जोशी ने महावीर इन्टरनेशनल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पवनपुरी क्षैत्र में इसका समुचित लाभ मिल रहा है। उन्होंने सकारात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति में रेकी को सर्वाधिक सफल पद्धति बताया। कार्यक्रम में केन्द्र के सचिव राजेन्द्र जोशी, नरेन्द्र जैन, विनोद जोशी, कमलेश चारण, संगीता शेखावत, विजय लक्ष्मी, मोनिका गहलोत, पूजा, अन्नपूर्णा इत्यादी ने विचार रखें। शुक्रवार को सैकड़ो लोगों ने रेकी ली। विशेषकर महिलाओं की संख्या पुरूषों की तुलना मे अधिक रही। सुमन जैन ने बताया कि यह प्रथम शिविर रविवार तक संचालित होगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page