Share

हैलो बीकानेर। नगर विकास न्यास कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा देय बोनस सहित कुल 16 हजार रूपये प्रति कार्मिक बोनस की स्वीकृति दिए जाने पर यूआईटी कर्मचारी संघ ने नगर विकास न्यास अध्यक्ष एवं सचिव का आभार जताया है।

संघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह निर्वाण ने बताया कि न्यास अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा कर्मचारी हितों को ध्यान रखते हुए निर्णय लिया गया है। इससे कर्मचारियों में खुशी है। संघ द्वारा न्यास अध्यक्ष महावीर रांका और सचिव आरके जायसवाल का आभार व्यक्त किया गया है। उन्हांेने बताया कि संघ के सुरेश लोहिया, दुर्गाशंकर आचार्य, नथमल व्यास, श्रीवल्लभ जोशी, राजेन्द्र व्यास तथा मुश्ताक अहमद सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आभार जताया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page