hellobikaner.com

hellobikaner.com

Share

जयपुर hellobikaner.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सोमवार दोपहर को विश्नोई समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने गहलोत से पुलिस निरीक्षक विष्णुदत्त विश्नोई की दुखद मृत्यु के मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

गहलोत ने कहा कि स्व. विष्णुदत्त एक काबिल एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी थे। उनकी दुखद एवं असामयिक मृत्यु से हम सभी को आघात लगा है। दुःख की इस घड़ी में सरकार उनके परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि सरकार इस मामले में विधिक परीक्षण करा जल्द ही उचित निर्णय लेगी।

 

प्रतिनिधिमंडल में विश्नोई महासभा के संरक्षक कुलदीप विश्नोई, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई, विधायक किसनाराम विश्नोई, महेन्द्र विश्नोई, पब्बाराम, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, पूर्व संसदीय सचिव विजयलक्ष्मी विश्नोई सहित विश्नोई समाज के अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं स्व. विष्णुदत्त विश्नोई के परिजन एवं अन्य सम्मिलित थे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी भी मौजूद थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page