Share

बीकानेर (हैलो बीकानेर)। नगर विकास न्यास द्वारा सोमवार को वार्ड नं. 42 में तीन स्थानों पर विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, पार्षद पूजा भटनागर, रानी बाजार मंडल अध्यक्ष अरुण जैन ने कार्यों का लोकार्पण किया।

नगर विकास न्यास सचिव आरके जायसवाल ने बताया कि वार्ड नं. 42 में जयनरायण व्यास कॉलोनी स्थित महाराणा प्रताप पार्क सेक्टर द्वितीय में 4.00 लाख की लागत से मरम्मत कार्य, ग्रीन पार्क सेक्टर 1 में 2.97 लाख रुपए की लागत से तथा जयनारायण व्यास कॉलोनी के ही महारानी लक्ष्मीबाई पार्क सेक्टर प्रथम में 2.96 लाख रुपए की लागत से पार्क में मरम्मत कार्यों, रंग-रोगन व सौन्दर्यकरण के कार्यों का लोकार्पण किया गया। पार्षद पूजा भटनागर ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने पार्क में पानी की समस्या बताई तो  न्यास अध्यक्ष रांका ने तुरन्त ही पार्क में पानी कुंड बनवाने की घोषणा कर दी। साथ ही आस-पास एक दो स्थानों पर सड़क निर्माण का भी आश्वासन दिया गया।

यह रहे उपस्थित- भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कामिनी भोजक, जे.आर. सेठी, राजेन्द्र स्वरूप सक्सेना, नीरज गोयल, दिनेश चौधरी, एडवोकेट परमेन्द्र धीर, गुरदयाल डांग, मोना सक्सेना, दीपेश भटनागर तथा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page