Share

हैलो बीकानेर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत से सर्किट हाउस में मिलकर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने शिष्टाचार मुलाकात की।शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने महिला कांग्रेस की 2 वर्षो में किये गए बीकानेर में विकास कार्यो एवं महिला कांग्रेस की और से नगर निगम के 60 वार्डो में चल रही जनसुनवाई के तहत 46 वार्डो की समस्याओ के निस्तारण करवाने के लिए किये गए प्रयासों की जानकारी देकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ.चंद्रभान का स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला कांग्रेस के कार्यो की सरहाना की और महिला कांग्रेस के द्वारा आयोजित जन सुनवाई में किये गए कार्यो के रिपोर्ट से खुश हुए।इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुषमा बारूपाल,मनभरी,आशा स्वामी सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस ने स्वागत किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page