Share

बीकानेर । बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत के शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे बीकानेर लौटने पर यहां म्युजियम सर्किल पर स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस ने इस सीट पर अपने कद्दावर नेता डॉ. बी. डी. कल्ला का टिकट काट कर शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत शाम सात बजे यहां म्युजियम सर्किल पहुंचे, जहां पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उनक गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, अशोक गहलोत, रामेश्वर डूडी, सचिन पायलट आदि सभी ने मुझ पर विश्वास जताया है और मैं इसमें खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page