Share

हैलो बीकानेर। राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को फोर्ट स्कूल मैदान में जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। समारोह के दौरान सुराज प्रदर्शनी में नगर विकास न्यास बूथ पर  जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ. रामप्रताप, संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, पश्चिम विधायक डॉ. गोपाल जोशी, पूर्व क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य का नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। न्यास सचिव आरके जायसवाल ने न्यास द्वारा एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों की पुस्तिका का वितरण किया तथा न्यास द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के बारे में बताया।

न्यास अध्यक्ष रांका ने सुराज प्रदर्शनी उद्घाटन के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंओर विकास हो रहा है। चार सालों में सरकार की अनगिनत उपलब्धियों से जनता में सरकार की साख मजबूत हुई है। उच्च शिक्षा, अन्नपूर्णा भोजन व रोजगार हेतु सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page