Share

नलबाड़ी। निचले असम के नलबाड़ी जिले के बरखेत्री में पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गुरुवार रात एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि जिले के बरखेत्री इलाके में 20 मार्च को कॉलेज की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार रात को पुलिस ने आरोपी युवक सैदुल इस्लाम (23) को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार विरोध और प्रदर्शन हो रहा था। जिसके चलते आरोपी को पकड़ने का पुलिस पर भारी दबाव बना हुआ था।
आरोपी युवक सैदुल इस्लाम ने नाबालिग छात्रा को सड़क से अगवाकर उसे अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद छात्रा ने आपबीती अपने परिजनों को बताई।
परिजनों ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मुकालमुआ थाना पुलिस ने शुक्रवार को बताया है कि दौलाशाल पुलिस चौकी की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध मुकालमुआ थाने में पास्को एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page