Share

बीकानेर,। आचार्य महानंद वैदिक यज्ञ समिति के तत्वावधान् में महानंद महादेव मंदिर में चल रहे कोटि गायत्री यज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को चारों वेदों के मंत्रों से मंडप पूजन हुआ। पंडित नथमल पुरोहित के आचार्यत्व में मंडप व अन्य देवों का पूजन पूजन रमेश आचार्य ने करवाया। दोपहर को वैदिक मंत्रोंच्चारण से यज्ञ में आहूतियां दी गई। आयोजन से जुड़े पंडित महेश कुमार पुरोहित ‘टीटी महाराज’ ने बताया कि शुक्रवार को वेदपाठी ब्राह्मणों ने वेदमाता गायत्री मंत्र का जाप किया। सुबह पांच बजे से दोपहर बारह बजे तक चले गायत्री जाप में आमंत्रित ब्राह्मणों के साथ मंदिर में आने वाले अनेक श्रद्धालुओं ने भी मंत्रोच्चारण किय। उन्होंने कहा कि जाप करने वाले ब्राह्मणों की संख्या के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने व दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी निरन्तर वृद्धि हो रही है। महायज्ञ के दौरान गायत्री के एक करोड़ मंत्रों का जाप किया जाएगा। तीसरे दिन तक बीकानेर के अलावा नापासर, नोखा और अन्य क्षेत्रों के ब्राह्मणों ने भी गायत्री मंत्र का जाप किया। यज्ञ स्थल पहुंचकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।

promotion-banner-medai-03
——————————–
दो दिवसीय समारोह 5 से
बीकानेर, 4 नवंबर। मानस परिवार की ओर से दो दिवसीय दीपोत्सव स्नेह मिलन समारोह 5 और 6 नवंबर को मुक्ताप्रसाद नगर स्थित मारकण्डेश्वर शिव मंदिर में श्रीमद्रामचरित मानस के अखंड पाठ के रूप में आयोजित किया जाएगा। आयोजन से जुड़े नरेश पुरोहित ने बताया कि पहले दिन शनिवार को दोपहर 12ः15 बजे मंगलाचरण के साथ कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। दोपहर 3 बजे शिव पार्वत विवाह, 6 बजे राम जन्मोत्सव, रात्रि 8 बजे रामजानकी विवाहोत्सव होगा। दूसरे दिन प्रातः 9 बजे रामेश्वर स्थापना समारोह, दोपहर 12ः15 बजे राम राज्याभिषेक, सायं 4 बजे संगीतमय सुंदरकांड, 6 बजे 1 हजार 1 दीपों द्वारा दीपदान, 6ः30 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह तथा सायं 7 बजे पूनरासर हनुमान मंदिर पुजारी द्वारा महाआरती के बाद महाप्रसाद होगा। उन्होंने बताया कि महेन्द्र चूरा, शिव सेवग, अजीत सुथार तथा विष्णु रंगा सहित अन्य पदाधिकारी विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभारी बनाए गए हैं।
———————————-
21वीं राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता 5 से 8 नवंबर तक
बीकानेर, 4 नवंबर। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान् में 5 से 8 नवंबर तक अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) में होने वाली 21वीं राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान साइक्लिंग दल शुक्रवार को अलीगढ़ पहुंचा। राजस्थान साइक्लिंग संघ के सचिव रामजी व्यास ने बताया बीकानेर के मूलाराम, दिनेश, प्रशांत, राकेश, भागीरथ, बलवीर, देवकिसन, बीरमाराम, रामरतन जाट, अजयपाल, गजानंद स्वामी, रामेश्वरलाल, बाबूलाल चौधरी, दिनेश कुमार, श्रीराम, श्याम सुंदर, पंकज जोशी, कालूराम, राजेन्द्र बिश्नोई, राजेश चौधरी, प्रेमसुख, रमेश, सुंदरलाल, राजूराम और ओमप्रकाश, जयपुर के मनसिंह, रोबिन सिंह तथा त्रिलोक, झुंझुनू के नरेन्द्र सिंह ताखर सम्मिलित हैं। इसी प्रकार महिला वर्ग में जयपुर की कनिष्का, गरिमा, चेष्ठा और रूबिता, झुंझुनू की ममता कस्वां तथा जोधपुर की हर्षिता राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। साइक्लिंग टीम के साथ श्रवण राम भांभू मुख्य कोच, दयालाराम जाट सहायक कोच तथा हरिराम चौधरी मैनेजर के रूप में साथ गए हैं। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य रामनाथ आचार्य प्रतियोगिता में सहायक निर्णायक के रूप में होंगे। भारतीय साइक्लिंग संघ के किशन पुरोहित ने बताया कि इन साइकिल धावकों का चयन बीस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद किया गया।
—–

About The Author

Share

You cannot copy content of this page